Political news : सरकार पेसा एक्ट लागू कर आदिवासियों को दिलाये अधिकार : रघुवर

बरहेट में पूर्व सीएम ने लगायी चौपाल, सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण.

रांची/बरहेट.

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास रविवार को बरहेट के भोगनाडीह पहुंचे. उन्होंने वीर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव व फूलो झानो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व बाबूपुर स्थित क्रांति स्थल पहुंच कर शहीदों को नमन किया. इसके बाद प्रखंड क्षेत्र के सिमड़ा फुटबॉल मैदान में सिदो-कान्हू संताल आदिवासी ओवार राकाप संगठन की ओर से आयोजित जनचौपाल में हिस्सा लिया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार राज्य में पेसा एक्ट लागू नहीं कर रही है. आदिवासियों के अधिकारों से उन्हें वंचित रखा जा रहा है. पेसा एक्ट लागू होने से ग्राम प्रधानों को अधिकार प्राप्त होगा. सभी योजनाओं का चयन ग्राम स्तर से किया जायेगा. उन्होंने पेसा एक्ट के प्रति आदिवासियों को जागरूक किया. कहा : राज्य में पी-पेसा एक्ट लागू होने से पंचायत चुनाव पूर्ण रूप से समाप्त हो जायेगा.

वंशज परिवार के सदस्यों से की मुलाकात

वहीं, भोगनाडीह में रघुवर दास ने वंशज परिवार के सभी सदस्यों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना. वंशज बिटिया हेंब्रम से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. इस क्रम में परिवार के सदस्यों ने उन्हें विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया. इस पर पूर्व सीएम ने हरसंभव सहायता करने की आश्वासन दिया. रघुवर दास ने कहा कि आजादी की पहली लड़ाई में सिदो-कान्हू, चांद-भैरव व फूलो-झानो ने अंग्रेजों के खिलाफ बिगुल फूंका. आज उसी परिवार की स्थिति पीड़ादायक है. हमारी सरकार में सभी अमर शहीदों के गांव और उनके परिजनों के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू की थी, जो अब बंद कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajiv kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >