सिल्ली के लोटा पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम

सिल्ली प्रखंड के लोटा पंचायत भवन में गुरुवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

सिल्ली. सिल्ली प्रखंड के लोटा पंचायत भवन में गुरुवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. लोटा में कार्यक्रम का उदघाटन सिल्ली की सीओ अरुणिमा एक्का, प्रखंड कृषि पदाधिकारी कमलाकांत एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी कार्तिक सिंह मुंडा ने संयुक्त रूप से किया. शिविर में विभिन्न विभागों से कुल 585 आवेदन आये. इसमें सर्वाधिक अबुआ आवास से 465, मंईयां योजना के 60 एवं पेंशन के 60 आवेदन आये. शिविर में सिल्ली प्रखंड के सभी विभागों के स्टॉल लगाये गये. वहीं जनहित की योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गयी. मौके पर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के दर्जनों कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >