Gold Silver Price: झारखंड में हरतालिका तीज पर सोना-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी के लिए बेहतरीन मौका, जानें कीमत

कल भी 22 और 24 कैरेट गोल्ड इसी कीमत पर बेची गयी थी. जबकि उससे पहले 16 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 47,248 प्रति 8 ग्राम थी.

हरतालिका तीज पर अगर आप सोना चांदी की खरीदारी करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. दरअसल झारखंड की राजधानी में गोल्ड सिल्वर के रेट में स्थिरता दर्ज की गयी है. सर्राफा रांची के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 56,250 रुपये दर्ज की गयी है. वहीं 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 59,060 रुपये आंकी गयी है. वहीं चांदी का मूल्य 78,200 रुपये है.

बता दें कि कल भी 22 और 24 कैरेट गोल्ड इसी कीमत पर बेची गयी थी. जबकि उससे पहले 16 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 47,248 प्रति 8 ग्राम थी. उसी तरह 15 को 47,080, 14 सितंबर को 46,912, 13 को 46,912, 12 को 47,208 और 11 को 47,376 रुपये प्रति ग्राम था. वहीं चांदी की कीमत की बात करें तो हर जिले में इसके भाव अलग अलग है. बोकारो में जहां 1 किलो चांदी का रेट 68729 रुपये, जबकि यही कीमत देवघर, चतरा, चाईबासा समेत कई जिलों में है.

Also Read: झारखंड में सोना चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी करने से पहले जान लें आज का भाव
BIS hallmark क्या है

BIS Hallmark एक मानक है जिसे भारतीय मानक ब्यूरो (Bureau of Indian Standards, BIS) ने सोने और चांदी के आभूषणों के लिए स्थापित किया है. यह मानक उन आभूषणों की गुणवत्ता, शुद्धता और कार्यक्षमता की गारंटी प्रदान करने के लिए है जो उन्हें पास करते हैं. जब भी आप सोने या चांदी के आभूषण खरीदते हैं और आपको उनकी गुणवत्ता और मानकों की पुष्टि करनी होती है, तो आपको उन आभूषणों पर BIS Hallmark दिखाई देता है. यह मानक आभूषणों के कई पैरामीटर्स को जांचकर प्रमाणित करता है, जैसे कि धातु की प्रतिशत परत, आभूषण का वजन, काटने की तकनीक, आदि. BIS Hallmark का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाले आभूषणों की पहचान करने में मदद करना है और उन्हें विश्वासनीयता और सुरक्षा की भावना प्रदान करना है.

हॉलमार्क देखकर ही खरीदने चाहिए गहने

सोने और चांदी के गहने खरीद समय कभी भी क्वालिटी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. हमेशा हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदना चाहिए. यही सोने की सरकारी गारंटी है. आपको बता दें कि भारत के एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड( बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. सभी कैरेट के हॉल मार्क अंक अलग-अलग होता है. जिसे देखकर और समझ कर ही आप सोने खरीदें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >