Gold Silver Rate Today: रक्षा बंधन से पहले सिल्वर-गोल्ड हुआ महंगा, जानें आज का भाव

जबकि कल (गुरुवार) शाम तक चांदी 78,500 रुपए की दर से बिक्री की गई है. वहीं कल शाम तक सोना का भाव 58,430 रुपये था. यानी कि सिल्वर के रेट में तकरीबन 1500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है

अगर आप गोल्ड में इनवेस्टमेंट का प्लान बना रहे हैं या फिर रक्षा बंधन में अपनी बहन को सोने की ज्वेलरी गिफ्ट करना चाहते हैं तो आपके लिए आज का दिन खरीदारी के उपयुक्त नहीं है. क्योंकि सोने की कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिली है. झारखंड की राजधानी रांची में 10 कैरेट सोने का भाव 58,640 रुपए है. तो वहीं 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 55,850 रुपए है. जबकि 1 किलो ग्राम चांदी का भाव 80 हजार रुपये है.

जबकि कल (गुरुवार) शाम तक चांदी 78,500 रुपए की दर से बिक्री की गई है. वहीं कल शाम तक सोना का भाव 58,430 रुपये था. यानी कि सिल्वर के रेट में तकरीबन 1500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. जबकि गोल्ड की कीमत में 210 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली. जबकि उससे पहले यानी कि 24 अगस्त को 8 ग्राम 24 कैरेट सोना का भाव 46,912 रुपये था. उसी तरह 23 को 46,744, 22 को 46,664 और 21 को 46,576 रुपये था.

Also Read: Gold Silver Rate Today: रांची में सोने की कीमत में हुई बढ़ोतरी, चांदी भी चमकी, जानें आज का नया भाव
ऐसे कर सकते हैं सोने की शुद्धता की जांच

अगर आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं, तो इसके लिए सरकार द्वारा एक एप बनाया गया है. जिसका नाम बीआइएस केयर है. इस एप के जरिये आप सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं. बता दें कि ये एप केवल सोने की शुद्धता जांचने के लिए नहीं है इसके माध्यम से आप सोना-चांदी से जुड़ी अन्य शिकायतें समेत कई जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

गहने की कीमत कैसे तय की जाती है?

गहने की कीमत आम तौर पर सोने की प्रचलित कीमत के साथ-साथ सोने की शुद्धता, मेकिंग चार्ज, सोने का वजन और जीएसटी के आधार पर तय की जाती है. गहने की कीमत = एक ग्राम सोने की कीमत xसोने के गहने का वजन + मेकिंग चार्ज प्रति ग्राम + जीएसटी (गहने पर और मेकिंग चार्ज पर).

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >