महिला के गले से सोने की चेन छीनी

बरियातू थाना क्षेत्र के हरिहर सिंह रोड स्थित शिव मंदिर से दर्शन कर घर लौट रही महिला के गले से सोने के चेन की छिनतई कर ली गयी.

रांची. बरियातू थाना क्षेत्र के हरिहर सिंह रोड स्थित शिव मंदिर से दर्शन कर घर लौट रही महिला के गले से सोने के चेन की छिनतई कर ली गयी. इस संबंध में हरिहर सिंह रोड निवासी पीड़िता ने बरियातू थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है कि 15 अप्रैल को हरिहर सिंह रोड स्थित शिव मंदिर से दर्शन कर लौट रही थी. इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात लोग आये और गले से सोने की चेन छीनकर तेजी से भाग गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >