Explainer: क्या है गोधन न्याय योजना ? जिसका कल मंत्री बादल पत्रलेख ने किया लोकार्पण

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने गोधन न्याय योजना का का लोकार्पण किया. यह योजना राज्य के 5 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के रुप में की गयी है.

झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कल गोधन न्याय योजना का लोकार्पण किया. फिलहाल, इसकी शुरुआत राज्य के 5 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के रुप में की गयी है. इस योजना की सफलता के बाद इसे पूरे राज्य में चलाया जाएगा. सरकार के इस कदम से प्रथम चरण में करीब 10 हजार किसान लाभान्वित होंगे. ऐसे में आम लोगों के मन ये सवाल उठ रहा है कि गोधन न्याय योजना क्या है और इसका उद्देश्य क्या है. आज हम आपको इस योजना के बारे में विस्तृत रूप से बताएंगे.

क्या है गोधन न्याय योजना

झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गयी इस योजना का उद्देश्य उत्सर्जित गोबर का उपयोग वर्मी कंपोस्ट तैयार करते हुए कृषक की रासायनिक खादों पर निर्भरता को कम करने और कृषकों की आय में वृद्धि करना है. क्योंकि गोवंश द्वारा उत्सर्जित गोबर कृषि के पारिस्थितिकी तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इससे मिट्टी की उर्वरक क्षमता में वृद्धि होती है. गोबर को कृषि कार्यों में प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करने के लिए एक प्रभावी प्रबंधन की जरूरत है. इससे कृषकों को बहुत फायदा होगा.

गोधन न्याय योजना का लक्ष्य

पगोधन न्याय योजना के जरिये सरकार पशुपालकों की आय में वृद्धि कर जैविक खाद के उपयोग को बढ़ावा देना चाहती है. साथ ही स्थानीय स्तर पर जैविक खाद की उपलब्धत कर स्थानीय स्वयं सहायता समूह/ बेरोजगार युवकों को रोजगार का अवसर देना चाहती है. इससे न सिर्फ भूमि की उर्वरता को बढ़ाने में मदद मिलेगी बल्कि रासायनरहित खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >