Football: फुटबॉल में गैलीलियो व वॉलीबॉल में एडिसन बना विजेता

प्रकाश उच्च विद्यालय हुलहुंडू में संत जॉन मेरी वियानी के पर्व के शुभ अवसर पर स्कूल में फुटबॉल व वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

रांची. प्रकाश उच्च विद्यालय हुलहुंडू में संत जॉन मेरी वियानी के पर्व के शुभ अवसर पर स्कूल में फुटबॉल व वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन स्कूल के इंचार्ज फादर रोशन, फादर मनोज, प्रभारी विनय कुजूर व विजय टोप्पो द्वारा किया गया. फुटबॉल प्रतियोगिता में गैलीलियो एडिसन मार्कोनी ने न्यूटन एडिशन ग्रुप को 3-0 से हरा कर विजेता बना. वहीं वॉलीबॉल के फाइनल मुकाबले में एडिशन की टीम विजयी हुई. फुटबॉल में मैन ऑफ द मैच आकाश महतो और वॉलीबॉल में मैन ऑफ द मैच अनिरुद्ध गगराइ को दिया गया. विजेता टीम को ट्रॉफी सिस्टर ललिता रोशन लकड़ा ने प्रदान किया. इस अवसर पर शानिएल गाड़ी, समीर, रोशन, हेनारिका, विनीता, उर्मिला सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >