फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन का स्थापना दिवस मना

फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन इरबा का 23वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया.

ओरमांझी.

फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन इरबा का 23वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया. समारोह में मुख्य अतिथि इंस्टीट्यूशन के निदेशक डॉ शाहीन कौशर ने कहा की फ्लोरेंस इंस्टिट्यूशन का स्थापना सात फरवरी 2003 में हाजी एहसान अंसारी ने किया था. संस्थापक ने नर्सों की कमी को देखते हुए 2004 में जीएनएम नर्सिंग 20 सीटों से शुरुआत की थी. उन्होंने कहा की 2004 में एक कोर्स जीएनएम से शुरू किया गया और आज 2026 में फ्लोरेंस ग्रुप में 16 कोर्स की पढ़ाई होती है. जिसमें नर्सिंग, पारा मेडिकल, फॉर्मेसी का कोर्स कराया जाता है. संस्थापक हाजी एहसान अंसारी के सपनों को साकार करते हुए हर वर्ष जुलाई में हाजी एहसान अंसारी छात्रवृत्ति प्रोग्राम किया जाता है. जिसमें उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को संस्थान द्वारा छात्रवृत्ति दी जाती है. इस अवसर पर कार्यक्रम में डॉ मनोज कुमार, डॉ विनिशा, ज्योति, विक्रम, सादिक अंसारी, बिन्हा, शोऐब, मनीषा, वर्षा, पियातोष, कलाम व छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >