कोयला कारोबारियों के यहां से जब्त डिजिटल डिवाइस खंगालने रांची पहुंची फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम

ईडी के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम रांची पहुंची। कोयला कारोबारियों के जब्त डिजिटल डिवाइस से डिलीट डेटा रिकवर कर अवैध कारोबार और अधिकारियों की भूमिका की जांच होगी।

रांची. प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के निर्देश पर फॉरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम सोमवार को रांची पहुंची. टीम कोयला कारोबारियों के ठिकानों से जब्त मोबाइल व अन्य डिजिटल डिवाइस से डिलीट किये गये डाटा को रिकवर करेगी.

बताया जा रहा है कि इससे मिलनेवाले साक्ष्यों के आधार पर कोयले के अवैध कारोबार, इसमें संलिप्त लोगों तथा संरक्षण देने वाले अधिकारियों की भूमिका की जांच आगे बढ़ेगी. उल्लेखनीय है कि इडी ने कोयला कारोबार से जुड़े मामले में 28 जुलाई को धनबाद स्थित कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी.

यह कार्रवाई एलबी सिंह और अनिल गोयल से संबंधित लोगों के परिसरों पर की गयी थी. इसमें एलबी सिंह के साले रंजीत कुमार सिंह तथा धनबाद नगर निगम के उप महापौर के ठिकाने भी शामिल थे.

छापामारी में म्यूचुअल फंड सहित विभिन्न वित्तीय संस्थानों में किए गए करीब 160 करोड़ रुपये के निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद कर उन्हें फ्रीज कर दिया गया था. इसके अलावा 200 से अधिक बेनामी (सेल डीड) भी जब्त किये गये थे. आरोप है कि छापेमारी में मिली एक डायरी में कोयला कारोबार को संरक्षण देने वाले अफसरों के पदनाम तथा उनके सामने मोटी रकम अंकित मिली है, जिसकी जांच जारी है. जब्त डिवाइसों की पड़ताल से बिचौलियों के संपर्कों और बातचीत का ब्योरा सामने आने की उम्मीद है


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >