Football: गांव के फुटबॉलरों से मिले विदेशी मेहमान

सिंगापुर और मलयेशिया से आयी विदेशी मेहमानों की सर्वे टीम ने रविवार को स्टार वॉरियर्स फुटबॉल क्लब ओरमांझी के खिलाड़ियों से मुलाकात की.

रांची. सिंगापुर और मलयेशिया से आयी विदेशी मेहमानों की सर्वे टीम ने रविवार को स्टार वॉरियर्स फुटबॉल क्लब ओरमांझी के खिलाड़ियों से मुलाकात की. टीम खेल के माध्यम से उनके सामाजिक और आर्थिक बदलाव पर सर्वे कर रही है. सदमा गांव आने पर क्लब के बच्चों ने पारंपरिक झारखंडी नृत्य से उनका स्वागत किया. विदेशी मेहमानों ने खिलाड़ियों से विभिन्न पहलुओं पर बातचीत की. बच्चों के फुटबॉल प्रेम को देख उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते सहयोग का आश्वासन दिया. क्लब में ओरमांझी व कांके अंचल के लगभग 400 खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं. मौके पर समाजसेवी जगदीश सिंह जगू, लेखक डॉ शाहनवाज कुरैशी, जेएफए के कॉडिनेटर आशीष बोस, समेंदर लाल, क्लब के कोच अनवरुल हक (बबलू) ने अपने विचार रखें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >