कोरोना से जंग : दिल्ली एनसीआर में फंसे झारखंडियों के लिए झारखंड भवन में खोला गया हेल्प लाइन सेंटर

दिल्ली व एनसीआर में फंसे झारखंडियों के लिए झारखंड सरकार ने दिल्ली स्थित झारखंड भवन में हेल्पलाइन सेंटर किया है. इसका नंबर भी जारी किया गया है. यह हेल्पलाइन नंबर चौबीस घंटे काम करेगा.

रांची : दिल्ली व एनसीआर में फंसे झारखंडियों के लिए झारखंड सरकार ने दिल्ली स्थित झारखंड भवन में हेल्पलाइन सेंटर किया है. इसका नंबर भी जारी किया गया है. यह हेल्पलाइन नंबर चौबीस घंटे काम करेगा. दिल्ली-एनसीआर में फंसे लोगों को यदि किसी प्रकार की मदद की जरूरत है, तो वे झारखंड भवन से जुड़ कर सहायता ले सकते हैं.

ये नंबर हैं 08826652716 और 9810015104. वाट्सएप मैसेज भी इसी नंबर पर भेजा जा सकता है. गौरतलब है कि दिल्ली एनसीआर में झारखंड के हजारों लोग फंसे हुए हैं और सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं. सरकार ने दिल्ली में मदद देने का फैसला किया है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हेल्प लाइन नंबर जारी करते हुए कहा है कि दिल्ली-एनसीआर में फंसे झारखंडी भाई-बहन झारखंड भवन के नंबर पर अपनी जानकारी साझा कर मदद पा सकते हैं. झारखंड सरकार अन्य राज्यों में भी फंसे लोगों को सरकारी तंत्र और संगठन समूहों के माध्यम से शीघ्र मदद पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है. सीएम ने कहा कि कृपया हेल्पलाइन पर कॉल करें, यदि आप दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में कहीं फंसे हुए हैं.

किसी कारण अगर आप सीधे हेल्पलाइन से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं, तो अपने संदेश को आवश्यक डिटेल के साथ वाट्सएप करें. जिससे आपसे संपर्क स्थापित हो सके. सीएम ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में आपकी मुश्किल मैं समझ रहा हूं, पर अभी राज्य वापस लाना मुनासिब नहीं है. आप जहां हैं, वहीं रहें, तो सुरक्षित हैं. सीएम ने कहा कि सरकार देश भर में फंसे हुए झारखंड के सभी लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. नोडल अफसर देशभर में फंसे झारखंड के लोगों को हर मुमकिन सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत हैं.

हेमंत सोरेन ने सभी मुख्यमंत्रियों से नोडल अफसरों को सहयोग करने की अपील की

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देश के सभी मुख्यमंत्रियों से उनके राज्यों में फंसे झारखंडियों के मदद की अपील की है. उन्होंने आग्रह किया है कि वे अपने-अपने राज्यों के अधिकारियों को यह निर्देश दे कि उनके राज्यों में फंसे झारखंडवासियों की सहायता के लिए झारखंड के नोडल अफसरों को सहयोग करें. सीएम ने दिल्ली, केंद्रशासित प्रदेशों, तेलंगना, पश्चिम बंगाल, बिहार, गुजरात, कर्नाटक, यूपी, एमपी, ओड़िशा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, असम, गोवा आदि के मुख्यमंत्रियों से अपील की है.

महाराष्ट्र में फंसे चार जिलों के 62 लोग,नहीं मिल रहा खाना

झारखंड के चार जिलों गिरिडीह, बोकारो, धनबाद और देवघर के 62 लोग ऐसे हैं, जो दिहाड़ी मजदूरी करने के लिए महाराष्ट्र गये थे. लेकिन नोबेल कोरोना वायरस के कारण उनका काम बंद हो गया है. जो पैसे उनके पास थे, उससे वे किसी तरह काम चला रहे थे. लेकिन अब उनके पास पैसे भी नहीं बचे हैं. मजदूरों ने परेशानियों के संबंध में प्रभात खबर को बताया कि उनलोगों की स्थिति अच्छी नहीं है. दो दिनों से पानी पीकर गुजारा कर रहे है. गिरिडीह के 27, दुमका के छह और बोकारो, धनबाद के 29 मजदूर महाराष्ट्र में फंसे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >