खलारी में फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांच चरम पर, फाइनल आज

वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन फुटबॉल टूर्नामेंट में बुधवार को टूर्नामेंट के चौथे दिन तीन मैच खेले गये.

खलारी. मां सारण शांति स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में केडी नेहरू स्टेडियम खलारी में खेले जा रहे वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन फुटबॉल टूर्नामेंट में बुधवार को टूर्नामेंट के चौथे दिन तीन मैच खेले गये. पहला मैच बबलू स्पोर्टिंग क्लब और कर्मकट्टी की टीम के बीच खेला गया. मैच को पेनाल्टी शूट आउट में 4-3 गोल के अंतर से कर्मकट्टी की टीम विजयी हुई. वहीं दूसरा मैच जूनियर एफसी मानकी और नेहरू युवा क्लब अक्तान की टीम के बीच खेला गया. जिसमें पेनाल्टी शूट आउट में 5-4 गोल के अंतर से नेहरू युवा क्लब अक्तान की टीम ने जीत दर्ज की. तीसरा मैच कर्मकट्टी और नेहरू युवा क्लब अक्तान की टीम के बीच हुआ. जिसमें 0-2 गोल के अंतर से नेहरू युवा क्लब अक्तान की टीम विजयी रही. वहीं बेहतर खेल का प्रदर्शन करने वाले कर्मकट्टी टीम के खिलाड़ी सूरज कुमार को अजमुल अंसारी ने नकद इनाम दी. आयोजन समिति के श्यामजी महतो ने बताया कि 20 नवंबर दिन गुरुवार को टूर्नामेंट के अंतिम दिन सेमीफाइनल मैच और दोपहर एक बजे से फाइनल मैच खेला जायेगा. टूर्नामेंट के सफल आयोजन में आयोजन समिति के श्यामजी महतो, पवन उरांव, सरफराज खान, मुबारक अंसारी, शुभम गोप, प्रिंस कुमार अंसारी, कुंदन चैहान, डॉ. राजकुमार महतो, जीवन रजवार, अख्तर खान, सुरेंद्र चैहान, सुनील महतो, गोपी कश्यप, सतीश कुमार, अरुण कुमार, निखिल कुमार, रविंद्रनाथ चैधरी, विक्रम बत्रा, विक्की सिंह, सूरज प्रधान मुंडा सहित अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है.

वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन खेले गये तीन मैच

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DINESH PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >