आधुनिक बोट से जलाशयों में बढ़ेगा मत्स्य आखेट, रांची-रामगढ़ की समितियों को मिला लाभ

रांची और रामगढ़ की मत्स्यजीवी सहयोग समितियों को आधुनिक एफआरपी फिशिंग बोट दी गई, जिससे मछुआरों की आजीविका और मछली पालन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा.

रांची. मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र, शालिमार (धुर्वा) में अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत रांची और रामगढ़ जिले की मत्स्यजीवी सहयोग समितियों को तीन आधुनिक एफआरपी फिशिंग बोट दिये गये.

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के केंद्रीय मात्स्यिकी प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई के सौजन्य से उपलब्ध करायी गयी इन नौकाओं में आउटबोर्ड मोटर और आवश्यक सहायक उपकरण भी शामिल हैं. मत्स्य निदेशालय के अनुसार, नौकाओं का संचालन कस्टम हायरिंग सेंटर (सीएचसी) व्यवस्था के माध्यम से किया जायेगा.

इससे जलाशयों में मत्स्य आखेट, मछली परिवहन, प्रशिक्षण तथा मछुआरा समुदाय की आजीविका से जुड़ीं गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. रांची जिले में दो नौकाएं गेतलसूद जलाशय की महेशपुर मत्स्यजीवी सहयोग समिति, अनगड़ा और नौरंगा जलाशय की जल जीवन मत्स्यजीवी सहयोग समिति, चान्हो को दी गयीं. वहीं, रामगढ़ की कुजू मत्स्यजीवी सहयोग समिति (आरा कोलपीट) को एक एफआरपी बोट मिला. मौके पर डॉ श्रवण शर्मा, डॉ सुरेश ए, मुख्य अनुदेशक जयंत रंजन आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >