नवीन की जीत पर की आतिशबाजी

हटिया विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी सह विधायक नवीन जायसवाल की जीत की खुशी में रातू प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं ने काठीटांड़ चौक व रातू चट्टी में जमकर आतिशबाजी की.

रातू. हटिया विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी सह विधायक नवीन जायसवाल की जीत की खुशी में रातू प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं ने काठीटांड़ चौक व रातू चट्टी में जमकर आतिशबाजी की. कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और जश्न मनाया. कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर जीत की बधाइयां दी. मौके पर अखौरी नीरज कुमार ने कहा कि हटिया में हुए विकास को लोगों ने स्वीकारा है. चौथी बार नवीन जायसवाल को अपना आशीर्वाद दिया है. आतिशबाजी करनेवालों में सुखदेव साहू, कैलाश बैठा, बिमल उरांव, किशोर नायक, बंधन महतो, मिथलेश साहू, गंगू पाहन, पंकज सिंह, मुकेश बैठा, छोटू कुमार, अनिल ठाकुर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >