झमाझम बारिश के साथ मॉनसून के आगमन से किसान खुश

पिपरवार कोयलांचल में मंगलवार को झमाझम बारिश के साथ मॉनसून का आगमन हो गया.

पिपरवार. पिपरवार कोयलांचल में मंगलवार को झमाझम बारिश के साथ मॉनसून का आगमन हो गया. सुबह शुरू हुई मूसलाधार बारिश दोपहर दो बजे तक होती रही. बाद में खबर लिखे जाने तक रूक-रूक कर हल्की बारिश का क्रम जारी रहा. बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. सिर्फ एक दिन की बारिश से अधिकतम तापमान 33 से घट कर 28 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है. वहीं, न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की कमी आयी है. मॉनसून के सक्रिय हो जाने से एक बार फिर से कोयलांचल की वादियां खूबसूरत हो गयी है. पेड़-पौधों मे जमी धूलगर्द साफ हो जाने से चारो ओर हरियाली नजर आने लगी है. मॉनसून के पहले दिन ही अच्छी बारिश होने से किसानों में हर्ष है. उम्मीद है कि इस वर्ष अच्छी बारिश होगी. जिससे धान की पैदावार अच्छी हो सकेगी. कुछ किसानों ने तो समय से पूर्व मॉनसून के पूर्वानुमान की वजह से 20 दिन पूर्व ही अपने खेतों को दुरूस्त करने में जुट गये थे. तब कई दिनों तक पूरे कोयलांचल में अच्छी बारिश हुई थी. इस बार भी किसान अच्छी बारिश की उम्मीद के साथ बुधवार से अपने-अपने खेतों को दुरूस्त करने में जुटेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra rana

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >