Ranchi News : रांची रेलवे स्टेशन पोस्ट ऑफिस से भेजा गया था फर्जी इंटरव्यू लेटर

हाइकोर्ट में प्यून की नौकरी के लिए जारी किया गया था इंटरव्यू लेटर

वरीय संवाददाता, रांची. झारखंड हाइकोर्ट में प्यून की नौकरी के लिए पांच अभ्यर्थियों को फर्जी इंटरव्यू लेटर रांची रेलवे स्टेशन स्थित पोस्ट ऑफिस से फरवरी के अंतिम सप्ताह में स्पीड पोस्ट कर भेजा गया था. यह अभ्यर्थी पीपरा खुर्द, लेस्लीगंज, पलामू के अभय कुमार, हटिया रांची के अजय कुमार महतो, डुंगरी, तुपुदाना रांची के लाल निरंजन नाथ शाहदेव, बड़तल्ला स्ट्रीट, चर्च रोड, साहिबगंज के राजीव सिंह और करौं, देवघर के सचिन कुमार को भेजा गया था. विधानसभा पुलिस की जांच में यह बात सामने आयी है. उसी फर्जी इंटरव्यू लेटर को लेकर पांचों अभ्यर्थी 12 मार्च को हाइकोर्ट पहुंचे थे. वहां जांच में पांचों का एडमिट कार्ड फर्जी पाया गया. जांच में एडमिट कार्ड पर कोर्ट के अधिकारी का किया गया हस्ताक्षर फर्जी पाया गया है. मामले में हाइकोर्ट के असिस्टेंट रजिस्ट्रार सह कोर्ट ऑफिसर मुकुंद पंडित ने विधानसभा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. मामले में पुलिस को एक अधिवक्ता की तलाश है. पुलिस उनके घर भी गयी थी, लेकिन वे वहां नहीं मिले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHRAWAN KUMAR

SHRAWAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >