प्रोफेशनल कांग्रेस की तीन जिला कमेटियों का विस्तार

प्रोफेशनल कांग्रेस की तीन जिला कमेटियों का विस्तार

रांची : झारखंड राज्य प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने रांची, जमशेदपुर व धनबाद की जिला कमेटियों का विस्तार किया है. उन्होंने बताया कि प्रोफेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय चेयरमैन सह सांसद शशि थरूर के निर्देश पर रिजनल को-आर्डिनेटर सर्जिता कैटफलांग की सहमति से पदाधिकारियों की घोषणा की गयी है.

रांची जिला में भुवनेश कुमार ठाकुर को अध्यक्ष, डॉ मनीष गौतम को उपाध्यक्ष व ख्याली मुंजाल को सचिव बनाया गया है. जमशेदपुर में अफसर इमाम को अध्यक्ष, करिश्मा जायसवाल को उपाध्यक्ष व सत्येंद्र सहाय को सचिव बनाया गया है. धनबाद में धर्मेंद्र सिंह को अध्यक्ष, गिरजा नंदन मिश्र को उपाध्यक्ष व नूर उस सबा को सचिव बनाया गया है.

Posted by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >