सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करें : चेंबर

सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करें : चेंबर

रांची : लॉकडाउन की लंबी अवधि के बाद प्रदेश में कपड़ा व फुटवियर व्यापार के संचालन की अनुमति देने के लिए झारखंड चेंबर ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है. अध्यक्ष कुणाल अजमानी ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से अब कपड़ा व्यापारियों के साथ ही इससे बड़ी संख्या में रोजगार प्राप्त लोग अपने काम धंधे में वापस लौटेंगे.

व्यापारियों से आग्रह है कि अति उत्साह में संक्रमण के संभावित खतरे को नजरअंदाज न करें. कार्यस्थल पर सरकार द्वारा निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों का अनुपालन अवश्य सुनिश्चित करें. जरूरत है अब होटल, कॉस्मेटिक सहित अन्य बंद पड़े व्यापार को भी संचालन की अनुमति दी जाये.

posted by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >