हाथी ने नौ किसानों की फसल रौंदी, एक का घर तोड़ा

प्रखंड के घाघरा व जमनी गांव में हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. मंगलवार की अल सुबह लगभग पांच बजे जमनी बस्ती से सटे खेत में घुस गया

बेड़ो.

प्रखंड के घाघरा व जमनी गांव में हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. मंगलवार की अल सुबह लगभग पांच बजे जमनी बस्ती से सटे खेत में घुस गया. किसान दिवेश सिंह के गेहूं, वीरेंद्र साहू का गाजर, सुरेश गोप व डब्लू उरांव के गेहूं फसल को खाकर व रौंदकर बर्बाद कर दिया. हाथी के आने से ग्रामीणों में दहशत है. ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के आतंक से परेशान व भयभीत हैं. किसानों ने क्षतिपूर्ति को लेकर स्थानीय प्रशासन से मुआवजे की मांग करते हुए हाथी को जंगल से भगाने की मांग की है. इधर हाथी ने घाघरा पंचायत के चरका पत्थर गांव में सोमवार की रात फरजाना परवीन के कच्चे मकान की दीवार को ध्वस्त कर दिया. परिजनों व ग्रामीणों ने मशाल व टीना-बाल्टी बजाकर हाथी को भगाया. हाथी ने मिनता खान, सुफेदा खातून, सौकत खान, अमन खान की फसलों को खाकर व रौंद कर बर्बाद कर दिया.

बेड़ो, किसान दिवेश सिंह के खेत में गेहूं खेत में घुसा हाथी.B

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >