चुटिया क्षेत्र में तीन घंटे बंद रही बिजली आपूर्ति

राजधानी के 33 केवी चुटिया सबस्टेशन से जुड़े फीडर के हाई वोल्टेज भूमिगत केबल में खराबी आ गयी. इस कारण शुक्रवार को इलाके के सात हजार लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा.

रांची. राजधानी के 33 केवी चुटिया सबस्टेशन से जुड़े फीडर के हाई वोल्टेज भूमिगत केबल में खराबी आ गयी. इस कारण शुक्रवार को इलाके के सात हजार लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा. रांची रेलवे स्टेशन के साथ ही बहू बाजार तक के पूरे इलाके में बिजली पूरी तरह कटी रही. सुबह करीब नौ बजे से दोपहर तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रही. अगले तीन घंटे तक फीडर से जुड़े इलाके में बिजली कटी रही. इलाके में जब पेट्रोलिंग की गयी, तो ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास अंडरग्राउंड तरीके से बिछाये गये हाई वोल्टेज एरियल बंच केबल किट में खराबी की बात सामने आयी. लाइन की पेट्रोलिंग के बाद जंफर खोल कर चेक किया गया, तो प्रगति पथ के पास किट जला पाया गया. इसके बाद जंपर खोल कर दूसरी ओर चुटिया से बिजली आपूर्ति को सामान्य बनाया जा सका. खबर लिखने तक केबल की मरम्मत की जा रही थी. बिजली कटे रहने के कारण कई सामान्य कामकाज भी प्रभावित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >