Ranchi News : सिटी एसपी ने केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों को किया ब्रीफ

Ranchi News :विधानसभा चुनाव ड्यूटी को लेकर मोरहाबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम में शनिवार को सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों को ब्रीफ किया.

रांची. विधानसभा चुनाव ड्यूटी को लेकर मोरहाबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम में शनिवार को सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को ब्रीफ किया. केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में सीआरपीएफ, आरपीएफ और सैप के जवानों के अलावा इनके पदाधिकारी शामिल थे. सिटी एसपी ने जवानों को विस्तार से बताया कि मतदान केंद्र पर मतदाताओं के साथ किस तरह से व्यवहार करना है. साथ ही स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने के लिए की जाने वाली कार्रवाई के बारे में भी जानकारी दी गयी.

सामान्य मूवमेंट पर दिया गया प्रशिक्षण

नक्सल प्रभावित इलाके में सुरक्षा बलों के मूवमेंट को लेकर बरती जाने वाली सावधानी के बारे में बताया गया. साथ ही इवीएम की सुरक्षा, सुरक्षाबलों के सामान्य मूवमेंट पर प्रशिक्षण दिया गया. चुनाव से संबंधित ड्यूटी को लेकर जवानों के प्रश्नों और उनकी शंकाओं के बिंदु पर भी ब्रीफिंग दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >