लोहरा जंगल से आठ कंटेनर बम बरामद

लोकसभा चुनाव में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जंगल में लगाये गये आठ कंटेनर बम को सीआरपीएफ 11वीं बटालियन के जवानों ने बरामद कर नष्ट कर दिया है.

लातेहार. लोकसभा चुनाव में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जंगल में लगाये गये आठ कंटेनर बम को सीआरपीएफ 11वीं बटालियन के जवानों ने बरामद कर नष्ट कर दिया है. जानकारी के अनुसार, सोमवार को बरवाडीह थानांतर्गत मोरवाई गांव के लोहरा जंगल में सीआरपीएफ के कमांडेंट वेदप्रकाश त्रिपाठी के निर्देश पर द्वितीय कमान अधिकारी विनोद कुमार कनौजिया के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान जवानों ने डेढ़-डेढ़ किलो का आठ कंटेनर बम बरामद किया. उक्त बम को सिरीज में लगाया गया था. बाद में बम निरोधक दस्ता ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर जंगल में ही उन्हें नष्ट कर दिया. अभियान में सीआरपीएफ के अलावा जिला पुलिस बल के जवान भी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >