दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर सीएम ने दी श्रद्धांजलि, कार्यक्रम में भिड़े झामुमो कार्यकर्ता

Durga Soren Death Anniversary: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के दिवंगत नेता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के ज्येष्ठ पुत्र दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर झारखंड में कई कार्यक्रम हुए. मुख्य आयोजन राजधानी रांची के नामकुम स्थित दुर्गा सोरेन चौक पर हुआ. यहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत झामुमो के तमाम बड़े नेता पहुंचे थे.

Durga Soren Death Anniversary| नामकुम (रांची), राजेश वर्मा : आज का दिन पार्टी (झारखंड मुक्ति मोर्चा) के लिए महत्वपूर्ण दिन है. हमलोगों के लिए गर्व एवं सौभाग्य की बात है कि दुर्गा सोरेन जैसे जुझारू, कर्मठ और झारखंड के प्रति समर्पित कार्यकर्ता ने हमारी पार्टी का नेतृत्व किया. ये बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झामुमो नेता सह अपने बड़े भाई स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर नामकुम के लोवाडीह दुर्गा सोरेन चौक पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं. इससे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी सह विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन,राज्यसभा सांसद महुआ माजी, पार्टी के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य, बिनोद पांडेय सहित अन्य लोगों ने दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

नामकुम में दुर्गा सोरेन को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हेमंत सोरेन. साथ में महुआ माजी और सुप्रियो भट्टाचार्य.

महिला ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लगायी फरियाद

कार्यक्रम के दौरान एक महिला अपनी फरियाद लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास पहुंची. महिला ने मुख्यमंत्री से हाथ जोड़कर अपनी जमीन बचाने की गुहार लगायी. मुख्यमंत्री ने तत्काल उपस्थित अधिकारियों को जांच करने के निर्देश दिये.

दिवंगत बड़े भाई दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हेमंत सोरेन.

दुर्गा को श्रद्धांजिल देने नहीं पहुंचीं सीता सोरेन

स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पत्नी सह भाजपा नेता सीता सोरेन नहीं पहुंचीं. हालांकि, चर्चा है कि वह बाद में यहां जरूर आयेंगीं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सीएम के जाने के बाद उलझे झामुमो कार्यकर्ता

कार्यक्रम में माल्यार्पण के बाद मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों के जाने के बाद प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए कार्यकर्ता आपस में उलझ गये. एक कार्यकर्ता प्रतिमा स्थल पर जूता पहनकर माल्यार्पण करने पहुंच गया. दूसरे कार्यकर्ता ने उसे जूते उतारने को कहा. इसी बात पर दोनों उलझ गये. उपस्थित लोगों ने दोनों को समझाकर शांत कराया.

दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन और विनोद पांडेय के साथ श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन.

इसे भी पढ़ें

LPG Price Today: 21 मई को आपको कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, रांची, जमशेदपुर समेत प्रमुख शहरों में क्या है भाव

Liquor Scam: आईएएस विनय चौबे 15 दिन की न्यायिक हिरासत में, गिरफ्तारी के खिलाफ आपत्ति याचिका दाखिल

आईएएस पूजा सिंघल पति संग जाना चाहती है दूसरे देश, पासपोर्ट रिलीज के लिए याचिका दाखिल

Cabinet Meeting: कल झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >