झामुमो के डॉ सरफराज अहमद I.N.D.I.A. के साझा उम्मीदवार, हरिहर महापात्रा को नहीं मिला प्रस्तावक

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व विधायक डॉ सरफराज अहमद राज्यसभा चुनाव के लिए झारखंड से इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A.) के साझा उम्मीदवार बनाए गए हैं.

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व विधायक डॉ सरफराज अहमद राज्यसभा चुनाव के लिए झारखंड से इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A.) के साझा उम्मीदवार बनाए गए हैं. वह सोमवार (11 मार्च) को 12 बजे नामांकन पत्र दाखिल करेंगे.

झारखंड की सत्ताधारी दल की बैठक में तय हुआ उम्मीदवार

रविवार (10 मार्च) की रात को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के आवास पर सत्ताधारी दल की बैठक हुई. बैठक में राज्यसभा चुनाव के लिए झारखंड से डॉ सरफराज अहमद के नाम पर मुहर लगा दी गई. वह झामुमो के उम्मीदवार होंगे. गठबंधन के घटक दलों ने उनको अपना समर्थन देने का ऐलान किया. झारखंड में झामुमो, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का गठबंधन है. ये तीनों ही पार्टियां केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ बने ग्रांड अलायंस I.N.D.I.A. का हिस्सा हैं.

डॉ सरफराज अहमद झामुमो के टिकट पर जाएंगे राज्यसभा

चर्चा थी कि डॉ सरफराज अहमद कांग्रेस के टिकट पर राज्यसभा का चुनाव लड़ेंगे. लेकिन, सीएम आवास में हुई बैठक में तय हुआ कि वह झामुमो के चुनाव चिह्न पर ही राज्यसभा का चुनाव लड़ेंगे. डॉ सरफराज के अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से प्रदीप वर्मा को मैदान में उतारा गया है. मुंबई के एक बिजनेसमैन हरिहर महापात्रा ने राज्यसभा चुनाव के लिए झारखंड से टिकट खरीदा था, लेकिन अब तक कोई उनका प्रस्तावक नहीं बना है.

Also Read : राज्यसभा चुनाव : I.N.D.I.A. के डॉ सरफराज अहमद ने खरीदा नामांकन पत्र, मुंबई के बिजनेसमैन हरिहर महापात्रा भी झारखंड से लड़ेंगे

हरिहर महापात्रा को नहीं मिला प्रस्तावक

बता दें कि किसी भी उम्मीदवार के राज्यसभा चुनाव लड़ने के लिए जरूरी है कि उनके नामांकन पत्र पर कम से कम 10 विधायकों के हस्ताक्षर हों. यानी 10 विधायक जब तक प्रस्तावक नहीं बनेंगे, कोई भी व्यक्ति राज्यसभा का चुनाव नहीं लड़ सकता है. झारखंड में हरिहर महापात्रा को एक भी प्रस्तावक नहीं मिला है. दूसरी तरफ, भाजपा ने सत्ताधारी दल से आग्रह किया है कि राज्यसभा चुनाव में वह कोई दूसरा उम्मीदवार न उतारे.

…तो प्रदीप वर्मा और डॉ सरफराज अहमद निर्विरोध जीत जाएंगे

अगर सत्ताधारी गठबंधन की ओर से कोई दूसरा उम्मीदवार मैदान में नहीं आता है, तो झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान की नौबत नहीं आएगी. दोनों ही दलों के एक-एक सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए जाएंगे. बता दें कि झारखंड की 2 राज्यसभा सीटों के लिए 21 मार्च को द्विवार्षिक चुनाव होना है. डॉ सरफराज अहमद ने I.N.D.I.A. उम्मीदवार के रूप में 7 मार्च को ही नामांकन परचा खरीद लिया था. कांग्रेस के धीरज साहू और भाजपा के समीर उरांव का कार्यकाल खत्म होने की वजह से यहां द्विवार्षिक चुनाव हो रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >