हेमंत सोरेन की स्थानीय नीति से सहमत नहीं डॉ रामेश्वर उरांव! बोले- 1932 में एक-दो जगह ही हुआ था सर्वे

Jharkhand News: डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा- अलग-अलग समय में यहां जमीन का सर्वे हुआ. कई जिलों में वर्ष 1927 से 1934 तक सर्वे चला. हजारीबाग में 1927 से 1934 तक सर्वे हुआ. बुंडू व तमाड़ जैसे एक-दो जिलों में 1932 में सर्वे की बात कही गयी है. इसके बाद रिवीजनल सर्वे भी हुआ.

Jharkhand News: 1932 का खतियान (1932 Khatian News) नहीं, झारखंड में जमीन स्थानीयता का आधार होना चाहिए. हेमंत सोरेन (Hemant Soren) सरकार के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव (Dr Rameshwar Oraon) ने यह बड़ा बयान दिया है. प्रभात खबर संवाद (Prabhat Khabar Samvad) में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और अनुसूचित जनजाति आयोग के चेयरमैन रह चुके डॉ रामेश्वर उरांव ने पूछा कि क्या संविधान ऐसा कहता है? उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि स्थानीय नीति होनी चाहिए. झारखंड, बिहार से अलग होकर राज्य बना. हमने भी बिहार में जमीन खरीदी थी. उसे बेच दिया. अगर मैंने अपनी जमीन नहीं बेची होती, तो मैं भी बिहारी होता. मुझे भी लोग बाहरी कहते. अच्छा लगता क्या.’

एक-दो जगहों पर ही 1932 में हुआ था सर्वे

डॉ रामेश्वर उरांव (Rameshwar Oraon) ने परोक्ष रूप से 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय नीति का विरोध किया है. डॉ उरांव ने कहा, ‘मेरा मानना है कि झारखंड में जिसकी जमीन है, उसे प्राथमिकता मिलनी चाहिए. उन्होंने साथ ही जोड़ा कि अलग-अलग समय में यहां जमीन का सर्वे हुआ. कई जिलों में वर्ष 1927 से 1934 तक सर्वे चला. हजारीबाग में 1927 से 1934 तक सर्वे हुआ. बुंडू व तमाड़ जैसे एक-दो जिलों में 1932 में सर्वे की बात कही गयी है. इसके बाद रिवीजनल सर्वे भी हुआ.’

Also Read: Exclusive: 1932 का खतियान सदन में भी पास होगा, किसी की हिम्मत नहीं जो रोक दे: जगरनाथ महतो
आजादी से पहले झारखंड में बसे लोगों को बाहरी कहेंगे?

उन्होंने कहा कि वह इस बात के हिमायती हैं कि जमीन के आधार पर स्थानीयता तय हो. उन्होंने कहा कि आजादी से पहले भी यहां लोग आकर बस गये थे, तो क्या उन्हें बाहरी कहेंगे? झारखंड में अनुसूचित जनजाति ही नहीं, बल्कि अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग की जमीन भी कोई नहीं खरीद सकता है. यह गलत है. आज लोग बाहर से आ रहे हैं और जमीन खरीद रहे हैं, यह गलत है. हम इसके खिलाफ हैं.

एसटी, एससी व ओबीसी की नहीं खरीद सकते जमीन

झारखंड के वित्त मंत्री ने कहा कि छोटानागपुर टेनेंसी एक्ट (सीएनटी) और संताल परगना टेनेंसी ऐक्ट (एसपीटी) में व्यवस्था की गयी है कि कोई भी व्यक्ति एससी, एसटी व ओबीसी की जमीन नहीं खरीद सकता है. लेकिन, आज के समय में बड़े पैमाने पर इनकी जमीनों की खरीद-बिक्री हो रही है. यह गलत है.

दोना तो देबो, कोना नईं देबो

झारखंड के वित्त मंत्री ने कहा कि हमारे यहां एक पुरानी कहावत है- दोना तो देबे, लेकिन कोना नईं देबे. यानी बाहरी लोगों को खाना खिला दो, लेकिन जमीन कभी मत देना. श्री उरांव ने कहा कि हम अब भी कहते हैं कि झारखंड के लोग अपनी जमीन बचाकर रखें, उसे बेचें नहीं. जहां तक 1932 के खतियान के विरोध का सवाल है, लोग विरोध नहीं कर रहे हैं. अपनी बात रख रहे हैं.

Also Read: झारखंड में 1932 का खतियान चूं चूं का मुरब्बा, बाबूलाल मरांडी ने डोमिसाइल पर क्लियर किया भाजपा का स्टैंड
हेमंत सोरेन सरकार ने पास किया है 1932 के खतियान का प्रस्ताव

उल्लेखनीय है कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने 1932 के खतियान को स्थानीय नीति का आधार बनाने का प्रस्ताव पारित कर दिया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की अगुवाई में चल रही गठबंधन सरकार की सहयोगी पार्टी कांग्रेस के कई नेता इसका विरोध कर रहे हैं. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने भी इस पर सवाल खड़े किये हैं. डॉ उरांव ने इसे विरोध मानने से इंकार कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >