जैक बोर्ड परीक्षा का रास्ता साफ, डॉ नटवा हांसदा झारखंड एकेडेमिक काउंसिल के अध्यक्ष नियुक्त

Dr Natwa Hansda Chairman Jharkhand Academic Council: झारखंड में मैट्रिक, इंटर समेत आठवीं, नौवीं, 11वीं बोर्ड की परीक्षा का रास्ता भी साफ हो गया है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल को नया अध्यक्ष मिल गया है. जानें किसे बनाया गया है जैक बोर्ड का चेयरमैन.

Dr Natwa Hansda Chairman Jharkhand Academic Council: झारखंड बोर्ड की आठवीं, नौवीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रास्ता साफ हो गया है. सरकार ने सरकारी स्कूलों के लिए परीक्षा का आयोजन करने वाले बोर्ड के अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है. डॉ नटवा हांसदा झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के अध्यक्ष बनाये गये हैं. सरकार की ओर से इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है. बृहस्पतिवार (6 फरवरी 2025) को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि उनकी नियुक्ति 3 साल के लिए की जा रही है. उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से शुरू होगा.

जैक बोर्ड के अध्यक्ष की नियुक्ति की अधिसूचना जारी.

कौन हैं डॉ नटवा हांसदा?

डॉ नटवा हांसदा राजकीय महिला पॉलिटेक्निक रांची के रिटायर्ड प्रभारी प्राचार्य हैं. झारखंड सरकार के संयुक्त सचिव मोईनुद्दीन खान ने झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के आदेश से यह अधिसूचना जारी की है. अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि झारखंड अधिविद्य परिषद (संशोधन) अधिनियम 2006 (झारखंड अधिनियम-2, 2007) की कंडिका-9 की धारा-11(1) की उप कंडिका-ग(i) में निहित प्रावधान के अनुरूप वेतन एवं सेवा की शर्तें के अनुरूप उन्हें वेतन एवं भत्ते मिलेंगे.

रद्द करनी पड़ी थी आठवीं और नौवीं बोर्ड की परीक्षा

जैक अध्यक्ष के लिए शिक्षा विभाग ने जो प्रस्ताव भेजा था, उसमें स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन के पूर्व परीक्षा नियंत्रक डॉ नटवा हांसदा और उपाध्यक्ष के लिए भरत बड़ाइक के नाम शामिल थे. जैक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद 18 जनवरी 2025 से रिक्त हैं. अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने के कारण कक्षा आठवीं और नौवीं बोर्ड की परीक्षा स्थगित करनी पड़ी थी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

11 फरवरी से मैट्रिक और इंटर बोर्ड की परीक्षा शुरू होने की उम्मीद

जैक बोर्ड के अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने की वजह से मैट्रिक और इंटर के प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं हो रहे थे. बुधवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति होने के बाद मैट्रिक और इंटर की वार्षिक परीक्षा 11 फरवरी 2025 से शुरू होने की संभावना है. नियुक्ति के साथ ही प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया भी शुरू हो जायेगी.

इसे भी पढ़ें

झारखंड आ रहीं हैं महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जानें कब आयेंगीं और क्या है उनका कार्यक्रम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >