दूरदर्शन का अबुआ झारखंड कार्यक्रम: खोरठा के प्रसिद्ध गीतकार विनय तिवारी 16 मई को दर्शकों से होंगे रूबरू

खोरठा के प्रसिद्ध गीतकार विनय तिवारी दो दशक से भी अधिक समय से खोरठा गीत, संगीत, साहित्य एवं सिनेमा के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे अभी तक कई गीत लिख चुके हैं. खोरठा भाषा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है. इनकी उपलब्धियों पर कई लोगों ने शोध भी किया है.

रांची: धनबाद जिले के तोपचांची प्रखंड अंतर्गत रोआम जैसे सुदूर गांव के रहने वाले झारखंड सरकार से सम्मानित खोरठा के प्रसिद्ध गीतकार विनय तिवारी अब आकाशवाणी के बाद दूरदर्शन रांची के कार्यक्रम अबुआ झारखंड के जरिये 16 मई को दर्शकों से रूबरू होंगे. खोरठा लोकगीत, संगीत एवं सिनेमा के वर्तमान परिप्रेक्ष्य में अपने कार्य अनुभव और खोरठा गीत-संगीत एवं सिनेमा के आज तक के सफर एवं इनके विकास की संभावनाओं पर अपने विचार दर्शकों के बीच साझा करेंगे.

खोरठा के प्रसिद्ध गीतकार विनय तिवारी दो दशक से भी अधिक समय से खोरठा गीत, संगीत, साहित्य एवं सिनेमा के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे अभी तक कई गीत लिख चुके हैं. खोरठा भाषा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है. इनकी उपलब्धियों पर कई लोगों नें शोध भी किया है. साथ ही इनके द्वारा रचित कई गीत-कविताएं खोरठा पाठ्यक्रम में शामिल हैं. झारखंड सरकार समेत राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से भी विनय तिवारी को सम्मानित किया जा चुका है.

विनय तिवारी ने दूरदर्शन रांची को धन्यवाद देते हुए कहा कि इसके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक उनकी संस्कृति की बात पहुंचेगी. समाज सेवी कृष्ण कुमार तिवारी, राजीव तिवारी, अभिनेता अमन राठौर, खोरठा फिल्म्स के प्रियतम कुमार पप्पू, डॉ अजय तिवारी इत्यादि ने इन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >