अड़की में 28 लाख रुपये का डोडा और अफीम बरामद

पुलिस की कार्रवाई

खूंटी.अड़की पुलिस और एसएसबी 26वीं बटालियन की डी कंपनी, उलिहातू ने संयुक्त अभियान चलाते हुए अड़की थाना क्षेत्र के लुपुंगडीह से डेढ़ किलो अफीम और 187 किलो डोडा बरामद की है. डोडा 17 बोरी में पैकिंग कर रखा गया था. बताया जाता है कि अभियान के दौरान तलाशी के क्रम में लुपुंगडीह में बुधराम मुंडा के घर के समीप अफीम और डोडा पुआल और झाड़ी में मिला, जिसे तस्करों ने छुपा रखा था. बुधवार को एसडीपीओ वरुण रजक ने पूरे मामले का खुलासा किया. एसडीपीओ ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार छापेमारी की गयी, जिसमें अफीम और डोडा बरामद किया गया है. जब्त अफीम की अनुमानित कीमत करीब 7.50 लाख रुपये, जबकि डोडा की कीमत 28 लाख रुपये आंकी गयी है. छापेमारी दल में एसएसबी के सहायक समादेष्टा निलेश संतोष मासुले, अड़की थाना के पुलिस अवर निरीक्षक जयकुमार और सशस्त्र बल शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >