सीआइएसएफ जवानों के हस्तक्षेप से नाराजगी

जवानों के बढ़ते हस्तक्षेप से यहां काम करने वाले कोयला व्यवसायी, लिफ्टर, ट्रक मालिक परेशान हैं.

डकरा. रोहिणी कोल डंप से उठनेवाले कोयला के काम में सीआईएसएफ जवानों के बढ़ते हस्तक्षेप से यहां काम करने वाले कोयला व्यवसायी, लिफ्टर, ट्रक मालिक परेशान हैं. ऐसे लोगों ने बताया कि परियोजना में तैनात जवान वैसे काम में भी बेवजह हस्तक्षेप करते हैं, जो काम सीसीएल कर्मियों को देखना है. नाराज लोगों ने इसकी जानकारी परियोजना पदाधिकारी दीपक कुमार को दी है.उन्हें कहा कि इस मामले में प्रबंधन जवानों से बात कर डंप के काम में किये जा रहे हस्तक्षेप को नहीं रोका, तो हमलोग यहां भविष्य में कोई काम नहीं करेंगे. इस मामले को लेकर डंप के आसपास आए दिन वाद-विवाद बढ़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >