रांची में पहली बार लगा डिस्ड्रोमीटर, बारिश की बूंदों का होगा अध्ययन

रांची में भारत मौसम विज्ञान विभाग परिसर में पहली बार अत्याधुनिक वर्षामापी उपकरण डिस्ड्रोमीटर लगाया गया है. यह बिहार-झारखंड क्षेत्र में अपनी तरह का पहला उन्नत उपकरण है, जो वर्षा की सूक्ष्म भौतिक विशेषताओं का अध्ययन करेगा.

Disdrometer in Ranchi : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) रांची परिसर में पहली बार अत्याधुनिक वर्षामापी उपकरण डिस्ड्रोमीटर की स्थापना की गयी. यह बिहार-झारखंड क्षेत्र में अपनी तरह का पहला उन्नत उपकरण है, जो वर्षा की सूक्ष्म भौतिक विशेषताओं के अध्ययन तथा उच्च रिजॉल्यूशन वर्षा मापने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. यह उपकरण वर्षा की बूंदों के आकार, संख्या और उनकी गति की माप कर सकेगा.

बारिश की हर बूंद का हिसाब देगा डिस्ड्रोमीटर

इसके अलावा इससे वर्षा की बूंदों के आकार का वितरण, वर्षा की तीव्रता और संचयी वर्षा जैसे महत्वपूर्ण मापदंडों पर अध्ययन किया जा सकेगा. इससे वर्षा की कुल मात्रा के साथ-साथ उसकी सूक्ष्म संरचना और प्रकृति को समझने में भी सहायता मिलेगी. इस अत्याधुनिक उपकरण की स्थापना भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आइआइटीएम) पुणे के वैज्ञानिक डॉ अंबुज कुमार झा और परियोजना वैज्ञानिक रोहित पाटिल द्वारा की गयी, जिसमें आइएमडी रांची का महत्वपूर्ण सहयोग रहा. इस अवसर पर डॉ बाबूराज, अभिषेक आनंद आदि थे. 

ये भी पढ़ें- श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनः रेलवे ने बढ़ाई रांची-भागलपुर ट्रेन की अवधि; जानें, नया शेड्यूल

मौसम अनुसंधान को नयी दिशा मिलेगी

वैज्ञानिक डॉ अंबुज कुमार झा ने कहा कि डिस्ड्रोमीटर की स्थापना से रांची और आसपास के क्षेत्र में वर्षा अवलोकन क्षमताएं और अधिक सुदृढ़ होंगी. साथ ही क्षेत्रीय मौसम अनुसंधान को नयी दिशा मिलेगी. विशेष रूप से इन आंकड़ों से रडार आधारित वर्षा आकलन एवं अवलोकन तथा मौसम पूर्वानुमान मॉडलों के मूल्यांकन और सुधार में भी सहायता मिलेगी. 

ये भी पढ़ें- 14वीं JPSC PT में कथित अनियमितता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CBI जांच की मांग पर 24 अगस्त को सुनवाई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >