पांच लाख का इनामी नक्सली दिनेश गंझू रांची के अरगोड़ा से गिरफ्तार

रांची और चतरा की पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर पांच लाख के इनामी हार्डकोर नक्सली सब जोनल कमांडर दिनेश गंझू उर्फ सौरभ गंझू को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी रांची के अरगोड़ा से शनिवार की सुबह हुई है. सौरभ गंझू पांच लाख का इनामी उग्रवादी है. उसके विरुद्ध चतरा और लातेहार के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं.

रांची : रांची और चतरा की पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर पांच लाख के इनामी हार्डकोर नक्सली सब जोनल कमांडर दिनेश गंझू उर्फ सौरभ गंझू को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी रांची के अरगोड़ा से शनिवार की सुबह हुई है. सौरभ गंझू पांच लाख का इनामी उग्रवादी है. उसके विरुद्ध चतरा और लातेहार के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं.

Also Read: छत्तीसगढ़ प्रशासन ने 150 मजदूरों को झारखंड बॉर्डर पर छोड़ा, गुमला प्रशासन ने घर भिजवाया

पुलिस अधीक्षक ऋषभ झा के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि टीएसपीसी का सब जोनल कमांडर सौरभ गंझू रांची के अरगोड़ा के न्यू पिपराटोली में एक घर में छुपा हुआ था. इस जानकारी के बाद छापेमारी के लिए एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम में रांची पुलिस, चतरा पुलिस और झारखंड जगुआर को शामिल किया गया. उसके बाद घेरकर उसे पकड़ा गया.

एसपी ने बताया उसके खिलाफ चतरा और लातेहार के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं. एक सूत्र के अनुसार सौरव गंझू ने नामकुम में आलिशान मकान बना रखा है और वह पिछले कई दिनों से वहीं छुपकर रह रहा था. उसकी पत्नी सरकारी नौकरी करती है. छापामारी दल में जगुआर के पु. नि. संजय कुमार और सुनित कुमार, टंडवा थाने के पुअनि बंटी यादव और भोलानाथ दास, अरगोड़ा थाना के सअनि अशोक कुमार, रातू थाना के सअनि छुकूलाल टुडू शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >