Ranchi news : सदर अस्पताल में अब मरीजों को मिलेगी डिजिटल रिपोर्ट की सुविधा

मरीजों को रिपोर्ट के लिए नहीं लगाने होंगे हॉस्पिटल के चक्कर. लेबोरेटरी इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने की तैयारी.

रांची. सदर अस्पताल में मरीजों के लिए लगातार सुविधाएं बढ़ायी जा रही हैं. अस्पताल में अब मरीजों को पैथोलॉजी जांच रिपोर्ट डिजिटल तरीके से ऐप और एसएमएस के माध्यम से भेजने की तैयारी की जा रही है. वहीं, सदर अस्पताल डॉट कॉम पर जाकर भी रिपोर्ट हासिल कर सकेंगे.

इस सुविधा के लागू होने से मरीजों या उनके परिजनों को बार-बार अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने होंगे. मरीजों के रजिस्टर्ड नंबर पर मैसेज चला जायेगा. इसके बाद वे ओटीपी डालकर अपनी रिपोर्ट डाउनलोड कर सकेंगे. हाल ही में कंपनियों ने सर्वर से संबंधित प्रजेंटेशन दिए हैं. अस्पताल प्रबंधन का प्रयास है कि चुनावी आचार संहिता लागू होने के पहले ही इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाये. वहीं, जटिल जांच को लेकर चेक प्वाइंट बनाया जायेगा.

लैब जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

अस्पताल में लेबोरेटरी इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (एलआइएमएस) लागू होने के बाद रिपोर्ट मरीज के मोबाइल पर उपलब्ध हो सकेगा. रिपोर्ट के लिए लैब जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. वहीं, डॉक्टर को भी ऑनलाइन रिपोर्ट दिखा सकते हैं. अभी अस्पताल में करीब 800 से 1000 जांच प्रतिदिन की जाती है. इस कारण जांच करने और उसकी रिपोर्ट तैयार करने में वक्त लगता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >