साईं बाबा के वार्षिकोत्सव में उमड़े श्रद्धालु

ठाकुरगांव स्थित श्री साईं मंदिर का 11वां वार्षिकोत्सव गुरुवार को भक्ति भाव से संपन्न हो गया.

बुढ़मू.

ठाकुरगांव स्थित श्री साईं मंदिर का 11वां वार्षिकोत्सव गुरुवार को भक्ति भाव से संपन्न हो गया. मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. पूरा क्षेत्र साईं बाबा के जयकारों से गूंज उठा. साईं बाबा की विशेष पूजा-अर्चना की गयी. इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक और हवन किया गया. दोपहर में महाआरती की गयी. भंडारे में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. सभी धार्मिक अनुष्ठान पंडित आचार्य विनोद पाठक व पंडित जटाशंकर तिवारी ने कराया. वहीं यजमान के रूप में मनोरमा पांडेय व दर्शा शिवम शामिल हुए. धार्मिक आयोजन में राज्यसभा सांसद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रो आदित्य प्रसाद, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रवींद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, कांग्रेस के अजय नाथ शाहदेव, पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू, सीओ सच्चिदानंद वर्मा, बीडीओ धीरज कुमार, जिप सदस्य मनोज वाजपेयी, थाना प्रभारी शुभम कुमार व थाना प्रभारी नवीन कुमार शर्मा आदि शामिल हुए. आयोजन को सफल बनाने में साईं सेवा ट्रस्ट के सचिव डॉ शिवकुमार तिवारी, अध्यक्ष मधुकर आनंद, नील लोहित, भगीरथ महतो, वैद्यनाथ ठाकुर, माधव, सुरेश ठाकुर, पवन ताम्रकार, अमरदीप लाहकर व ग्रामीणों ने सहयोग किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kalicharan sahu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >