भक्ति गीतों पर खूब झूमे श्रद्धालु

खलारी शहीद चौक में भक्ति जागरण का आयोजन

प्रतिनिधि, खलारी.

खलारी शहीद चौक में रामनवमी के अवसर पर भक्ति जागरण का आयोजन किया गया. महावीर मंडल शहीद चौक द्वारा आयोजित भक्ति जागरण का उदघाटन सीओ प्रणव अम्बष्ट, जिप सदस्य सरस्वती देवी, मुखिया तेजी किस्पोट्टा, डॉ इरशाद, अरविंद सिंह, राजन सिंह राजा सहित अन्य अतिथियों ने भगवान श्रीराम के चित्र की पूजा-अर्चना कर व फीता काटकर किया. जागरण में दारा टीम के कलाकारों ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिमय माहौल में झूमने पर विवश कर दिया. श्रद्धालु रामनाम व बजरंगबली के भजनों पर देर रात तक झूमते रहे. इस दौरान पूरा शहीद चौक भक्ति रस में डूबा नजर आया. इससे पूर्व आयोजक मंडली ने अतिथियों का स्वागत भगवा वस्त्र भेंट कर किया. मौके पर महावीर मंडल शहीद चौक के बीरू सिंह, राजा गुप्ता, वीरेंद्र चंद्रवंशी, कन्हैया कुमार, राहुल कुमार, बजरंगी शर्मा, प्रताप यादव, विक्की सिंह, अनिल पासवान,ललन सिंह, आकाश साहू, प्रदीप कुमार, कृष्णा सिंह, पप्पू, अंशु, रवि, बबलू, ओम प्रकाश, मनीष केशरी, मुन्ना शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु व ग्रामीण उपस्थित थे.

खलारी शहीद चौक में भक्ति जागरण का आयोजन

27 खलारी 05 : फीता काटकर जागरण का उदघाटन करते अतिथि.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DINESH PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >