ब्लड मोबाइल वैन को सेवा में लाने की रखी मांग

लाइफ सेवर्स सोसाइटी ने जेएसएसीएस द्वारा संचालित ब्लड मोबाइल वैन के संचालन के संबंध में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखा है.

रांची. लाइफ सेवर्स सोसाइटी ने जेएसएसीएस द्वारा संचालित ब्लड मोबाइल वैन के संचालन के संबंध में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखा है. लाइफ सेवर्स की ओर से अतुल गेरा ने विभाग को ध्यान दिलाया है. पत्र में उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी द्वारा संचालित वोल्वो वातानुकूलित बस मरम्मत के अभाव में ठप है. सरकारी ब्लड बैंकों में रक्त की किल्लत है. चार बेड वाला ब्लड मोबाइल वैन एक वर्ष से अधिक समय से काम नहीं कर रहा है. जबकि, स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ाने के लिए यह सुविधा बहुत महत्वपूर्ण है. खासतौर पर गर्मी के दिनों में यह और भी जरूरी हो जाता है, जब कम रक्तदान के चलते खून की कमी बढ़ जाती है. गर्मियों में बहुत से स्थानों पर रक्तदान कैंप आयोजित करना मुश्किल हो जाता है, जो बस की उपलब्धता से आसान हो सकता है. यदि वातानुकूलित ब्लड मोबाइल वैन दुरुस्त होकर पूरी तरह चालू हो जाये, तो इसकी सहायता से बहुत से रक्तदान शिविरों में अधिक यूनिट रक्त एकत्रित किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >