खलारी. कर्णपुरा देवरखंड कल्याण समिति ने बैंक ऑफ इंडिया खलारी शाखा परिसर एवं केडी मार्केट क्षेत्र में सीएसआर फंड से सामुदायिक शौचालय निर्माण कराने की मांग की है. समिति के अध्यक्ष कुणाल प्रताप सिंह ने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से इस दिशा में पहल करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय नहीं होने के कारण खास कर महिलाओं एवं रेलवे स्टेशन से आगे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वहीं रेलवे परिसर में बने शौचालय भी बंद पड़े हैं, जिससे लोगों की समस्या और बढ़ गयी है. उन्होने कहा कि सीएसआर फंड का लाभ ग्रामीणों को सही तरीके से मिले, यह सभी राजनीतिक दलों की सामूहिक जिम्मेदारी है. साथ ही समिति द्वारा स्थानीय विधायक एवं सांसद से भी जनकल्याण से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्रवाई करने की मांग की गयी है.
केडी मार्केट में सामुदायिक शौचालय निर्माण की मांग
केडी मार्केट क्षेत्र में सीएसआर फंड से सामुदायिक शौचालय निर्माण कराने की मांग
