नियमानुसार कोयला ढुलाई की मांग को लेकर डंपर मालिक आंदोलित

सीएचपी-बचरा साइडिंग की ट्रांसपोर्टिंग कार्य से जुड़े डंपर मालिकों ने नियमानुसार कोयला ढुलाई का निर्णय लिया है.

पिपरवार. सीएचपी-बचरा साइडिंग की ट्रांसपोर्टिंग कार्य से जुड़े डंपर मालिकों ने नियमानुसार कोयला ढुलाई का निर्णय लिया है. अपनी मांगों को लेकर डंपर मालिकों ने डंपरों को खड़े कर मांगे पूरी होने तक कोयला ढुलाई से इनकार कर दिया है. इससे सुबह 10 बजे से पीपल चौक बचरा के निकट लोड डंपरों की कतार लग गयी है. डंपर मालिकों चालकों के लिए आइ कार्ड, सीएमपीएफ खाता नंबर, तिरपाल बांधने की व्यवस्था, रोड में नियमित पानी का छिड़काव, साइडिंग में लाइट व पेयजल की व्यवस्था, पर्याप्त कोयला उपलब्ध कराने आदि की मांग कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व ही सीएचपी प्रबंधन ने नियमों के तहत लगभग 25 अयोग्य डंपरों को कोयला ढुलाई कार्य से हटा दिया था. खबर लिखे जाने तक डंपर मालिकों से कोई अधिकारी वार्ता के लिए नहीं पहुंचा था. लोड डंपर सड़क पर खड़े थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra rana

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >