दिल्ली-रांची इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, यात्रियों को बिना AC दो घंटे झेलनी पड़ी गर्मी

Delhi Ranchi Indigo Flight: दिल्ली-रांची इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी के चलते यात्रियों को उड़ान से पहले करीब दो घंटे तक विमान के अंदर ही भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा. एसी बंद होने और देरी से यात्रियों में असंतोष बढ़ गया, जिसके बाद उन्हें विमान से बाहर निकाला गया.

Delhi Ranchi Indigo Flight: दिल्ली-रांची इंडिगो फ्लाइट (6e-2614) में उड़ान से ठीक पहले शुक्रवार को तकनीकी खराबी आ गई. जिससे 170 यात्री भीषण गर्मी में दो घंटे तक बेहाल रहे. इस दौरान क्रू मेंबर्स को भी विमान में ही बैठाए रखा गया. विमान का एयर कंडीशनिंग (एसी) सिस्टम बंद होने से केबिन के अंदर गर्मी और उमस लगातार बढ़ती गई. काफी देर तक एयरलाइन की ओर से कोई ठोस समाधान नहीं निकालने और विमान का दरवाजा बंद रहने से यात्रियों का आक्रोश बढ़ गया. तब उन्होंने क्रू मेंबर्स के समक्ष आपत्ति जताई और विमान के भीतर ही हंगामा शुरू कर दिया. इसके बाद इंडिगो कर्मियों ने विमान का दरवाजा खोला और यात्रियों को बाहर निकाल कर वापस टर्मिनल भेजा.

तकनीकी खराबी से विमान में यात्री परेशान

यात्रियों के अनुसार उन्हें तकनीकी खराबी की जानकारी तो दी गई, लेकिन उन्हें यह कहकर विमान से बाहर नहीं निकाला गया कि समस्या जल्द दूर कर उड़ान शुरू की जाएगी. लंबे इंतजार के दौरान केबिन और एसी बंद होने से हालात असहज हो गए. कई यात्री सीट की जेब में रखी पत्रिकाओं से हवा करते नजर आए, जबकि कुछ अपने कपड़ों से खुद को राहत देते रहे. सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हुई.

विमान 4.35 की बजाय रात 8.05 बजे रांची पहुंचा

तकनीकी खराबी दूर होने पर विमान तय समय शाम 4.35 बजे की बजाय रात 8.05 बजे रांची पहुंचा. वहीं, इंडिगो के अधिकारी ने विमान विलंब होने की बाबत कुछ भी बताने से मना किया.

इंडिगो की कोलकाता-रांची फ्लाइट रद्द

इंडिगो एयरलाइंस की कोलकाता-रांची फ्लाइट 657325 शुक्रवार को रद्द कर दी गई. यह फ्लाइट कोलकाता से शाम 4.35 बजे उड़ान भरती है और शाम 5.45 बजे रांची पहुंचने का समय है. इंडिगो के अधिकारियों ने विमान रद्द होने के कारणों की जानकारी नहीं दी.

 यह भी पढ़ें: रांची में 177 करोड़ में बनेगा पहला शानदार सिक्स लेन का स्मार्ट रोड, फुटपाथ के साथ बनेगा साइकिल ट्रैक

यह भी पढ़ें: धनबाद, खरसावां और नोवामुंडी में 28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, लाखों बच्चों को पिलाई जाएगी जीवनरक्षक खुराक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >