17 खलारी 02:- झुका हुआ जेहलीटांड़ में लगा हाई मास्ट लाइट.
प्रतिनिधि, खलारी.
सांसद निधि से खलारी प्रखंड क्षेत्र में लगाये गये सोलर हाई मास्ट लाइट में खराबी आने लगी है. जानकारी के अनुसार क्षेत्र में कुल 37 हाई मास्ट लाइट लगाये गये हैं. जिनमें प्रत्येक में चार-चार लाइटें लगी हुई हैं. लेकिन अधिकांश जगहों पर एक या अधिक लाइटें बंद पड़ी हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई लाइटें लगाये जाने के दो दिन बाद से ही खराब होने लगी थी. जेहलीटांड़ कुम्हार टोली में लगा हाई मास्ट लाइट का ऊपरी हिस्सा एक सप्ताह के भीतर ही झुक गया. वहीं, श्रीजानकीरमन मंदिर के पास लगाये गये लाइट को उसकी निर्धारित ऊंचाई तक स्थापित ही नहीं की गयी है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर सोलर प्लेट पहले से ही क्षतिग्रस्त थे. इसकी सूचना संबंधित कर्मियों को देने के बावजूद इसे नजरअंदाज कर दिया गया. इसके अलावा कई लाइटें रात में मात्र दो-तीन घंटे जलने के बाद बंद हो जा रही हैं, जिससे बैटरी, बल्ब और सोलर प्लेट की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं.
जल्द होगी मरम्मत : रामसूरत
भाजपा खलारी मंडल के महामंत्री रामसूरत यादव ने बताया कि मामले की जानकारी स्थानीय सांसद को दे दी गयी है. संबंधित एजेंसी को जल्द ही सभी खराब लाइटों की मरम्मत के लिए निर्देश दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि पूर्व में भी सोलर स्ट्रीट लाइटों को दूसरी एजेंसी ने दुरुस्त कराया था.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.