बाप-दादा के नाम खतियान है तो भी जमीन से जुड़े मामलों में नहीं होगी परेशानी, मंत्री दीपक बिरुवा ने बतायी सरकार की प्लानिंग

Deepak birua: मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा है कि अगर जमीन का खतियान दादा-परदादा के नाम से है तो सरकार उनकी वंशावली के आधार पर नामांतरण करने पर विचार कर रही है.

सरायकेला, शचिंद्र कुमार दाश: झारखंड के राजस्व और भूमि सुधार विभाग के मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि उनके विभाग में बहुत सारे काम होने हैं. सरकार की योजना है कि जमीन से जुड़े हुए मामले पूरी तरह से क्लीयर रहे, ताकि आने वाले समय में किसी को परेशानी का सामना करना नहीं पड़े. ये बातें उन्होंने खरसावां दौरे के दौरान प्रभात खबर से खास बातचीत में कही. उन्होंने कहा कि कई लोगों के जमीन का खतियान दादा-परदादा के नाम से है. उनकी वंशावली के आधार पर नामांतरण करने पर सरकार विचार कर रही है. ताकि आने वाले दिनों में रैयतों को कोई परेशानी नहीं हो.

जमीन का मामला क्लीयर कट रहना चाहिए: दीपक बिरुवा

मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि उनका मानना है कि जमीन का मामला पूरी से क्लीयर-कट रहना चाहिए. जमीन से जुडे मामलों पर सरकार जल्द ही नीतिगत निर्णय लेगी. इस पर सरकार लगातार समीक्षा कर रही है.

रेवेन्यू जेनेरेट के लिए सरकार के पास संसाधनों की कमी नहीं : बिरुवा

मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि रेवेन्यू जेनेरेट के लिए सरकार के पास संसाधनों की कमी नहीं है. प्लान बना कर कार्य करें तो राज्य के लिये बेहतर होगा. कहीं कोई दिक्कत नहीं आयेगी. जनता से किए हर वायदों को पूरा करने के प्रति हमारी सरकार प्रतिबद्ध है. लीज की जमीन के सेटेलमेंट पर पर भी सरकार जल्द निर्णय लेगी. इसके लिए भी एक कमेटी बनाई गयी है. राज्य बनने के बाद इस दिशा में कार्य नहीं हुआ था. पहली बार हमारी सरकार इस पर कार्य कर रही है. परिवाहन विभाग में ग्राम गाड़ी योजना की समीक्षा चल रही है. अगर इससे जनता को लाभ होगा, तो इसे ओर बेहतर बनायेंगे. अगर जनता को फायदा नहीं हुआ तो इस पर निर्णय बदल सकते है. इस दौरान उन्होंने सरायकेला के बस स्टेंड को चालू कराने की दिशा में भी बात कही.

Also Read: भोजन मेन्यू के अनुसार नहीं मिल रहा था बच्चों को खाना, आग बबूला हुए मंत्री चमरा लिंडा, रांची डीसी को दिया ये निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >