डकरा. भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक स्वर्गीय दंतोपंत ठेंगड़ी की पुण्यतिथि पर मंगलवार को सीसीएल सीकेएस के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया. डकरा बीएमएस कार्यालय में एक संगोष्ठी आयोजित कर उनके योगदान और संघर्ष को याद करते हुए समरसता दिवस के रूप में मनाया गया. उनके तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. बाद में उनकी सेवा को याद करते हुए डकरा अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण किया गया. इस अवसर पर मिथलेश कुमार सिंह, पिंकू सिंह, अमर भूषण सिंह, प्रमोद कुमार पाठक, हॉस्पिटल राम, नरेश करमाली, रामप्रवेश राम, उदय शंकर सिंह, जय प्रकाश नारायण महतो, पंकज कुमार, धर्मेंद्र नोनियां, खिक राम बारीक, जगजीवन सतनामी, संजीव सिंह, मनोज प्रजापति, जितेन्द्र नोनियां साथ ही केंद्रीय अस्पताल के डॉ मार्की एवं सभी नर्स बहनें मौजूद थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
