डीएवी की छात्र परिषद के सदस्यों ने संभाला पदभार, छात्रों ने किया मार्च पास्ट

पिपरवार के डीएवी पब्लिक स्कूल में इंवेस्टीचर सेरेमनी का आयोजन हुआ, जहां नव निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।

पिपरवार: डीएवी पब्लिक स्कूल, बचरा में गुरुवार को इंवेस्टीचर सेरेमनी का आयोजन किया गया. सीआइएसएफ के डीसी दिनेश कुमार व डीएवी कल्याणपुर के प्राचार्य आभा खन्ना ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की.

इस अवसर पर छात्रों द्वारा मार्च पास्ट किया गया. अंत में अतिथियों द्वारा छात्र परिषद के नव निर्वाचित हाउस कैप्टन व वाइस कैप्टन सहित अन्य पदधारियों को बैज व सैश पहनाकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य साहिल ठकरान ने कहा कि नेतृत्व केवल पद नहीं, बल्कि सेवा और उत्तरदायित्व है. उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि नई छात्र परिषद विद्यालय के आदर्शों को आगे बढ़ायेगी और अपने साथियों के लिए प्रेरणा बनेगी.

वहीं, डिप्टी कमांडेंट दिनेश कुमार ने छात्रों को अनुशासन, देशभक्ति व कर्तव्य निर्वहन का संदेश दिया. मौके पर विद्यालय के शिक्षकगण व विद्यार्थी उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jitendra rana

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >