सिल्ली (रांची): डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2026-27 के क्लस्टर-VII स्तर की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में डीएवी महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल, सिल्ली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 142 पदक जीते. इनमें 85 स्वर्ण, 46 रजत और 13 कांस्य पदक शामिल हैं. खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है.
प्रतियोगिता में डीएवी समूह के कई स्कूलों में लिया था हिस्सा
प्रतियोगिताओं का आयोजन डीएवी समूह के विभिन्न विद्यालयों में किया गया. एथलेटिक्स, वूशु, कराटे और वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, घाटोटांड़ में, स्किपिंग रोप प्रतियोगिता डीएवी पब्लिक स्कूल, बुंडू में, शतरंज प्रतियोगिता डीएवी महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल, सिल्ली में तथा बैडमिंटन प्रतियोगिता डीएवी पब्लिक स्कूल, गुमला में आयोजित हुई.
जीते कुल 142 पदक
खिलाड़ियों की इस सफलता में खेल शिक्षक विजय कुमार मंडल और संगीता महतो के साथ एस्कॉर्ट शिक्षक दिलीप कुमार पांडेय का महत्वपूर्ण योगदान रहा. शिक्षकों के मार्गदर्शन और खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत के परिणामस्वरूप विद्यालय ने 85 स्वर्ण, 46 रजत और 13 कांस्य समेत कुल 142 पदक अपने नाम किए. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बी. शरण ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है.
ये भी पढ़ें- कोयला तस्करी के खिलाफ सीआईएसएफ की कार्रवाई जारी, 126 टन अवैध कोयला बरामद
