मैक्लुस्कीगंज. युगांतर भारती के दामोदर बचाओ अभियान के तत्वावधान में मैक्लुस्कीगंज के बघमरी स्थित देवनद तट पर गंगा दशहरा सह दामोदर महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शुरुआत स्थानीय पहान रवींद्र मुंडा ने पारंपरिक विधि से पूजन कर की. वहीं पुरोहित सुदामा पांडेय ने यजमान अनन्त मुंडा व पंचम लोहरा की अगुवाई में हवन पूजन व आरती कर किया. पुरोहित द्वारा मंत्रोचारण किया गया, तट पर आये सभी लोगों ने दामोदर को निर्मल व स्वच्छ बनाये रखने का संकल्प लिया. मौके पर खलारी मंडल अध्यक्ष अनिल गंझू, रवींद्र मुंडा, बिशेश्वर मुंडा, मनीष भगत, बिनोद राणा, पवन भगत, शिवनारायण लोहरा, शशि साहू, श्यामसुंदर सिंह, दिलीप पासवान, रामसुरत यादव सहित अन्य शामिल थे.
बघमरी स्थित देवनद तट पर दामोदर महोत्सव आयोजित

बघमरी स्थित देवनद तट पर दामोदर महोत्सव आयोजित
Copied link
बघमरी स्थित देवनद तट पर गंगा दशहरा सह दामोदर महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया.