सीआरपीएफ एएसआइ ने साथी के एके-47 से खुद को गोली मारी

सीआरपीएफ एएसआइ ने साथी के एके-47 से खुद को गोली मारी

किरीबुरू. नक्सल प्रभावित सारंडा के करमपदा स्थित सीआरपीएफ कैंप में 197 बटालियन के सहायक उप निरीक्षक उम्मेद सिंह (50) ने अपने साथी जवान शिव कुमार की एके-47 से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. सोमवार की सुबह करीब छह बजे कैंप में गोली चलने की आवाज से अधिकारियों व जवानों में अफरा-तफरी मच गयी.

सभी गोली चलने वाले कमरे की ओर भागे. वहां उम्मेद सिंह खून से लथपथ अचेत अवस्था में पड़ा था. वहीं पास में एके-47 पड़ी थी. उम्मेद सिंह चुरु (राजस्थान) के रहने वाले थे. वह दो वर्ष पूर्व दिल्ली से स्थानांतरित होकर सारंडा आये थे.

posted by : sameer oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >