तीसरी सोमवारी पर शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़

सावन महीने की तीसरी सोमवारी पर पिपरवार के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी.

पिपरवार. सावन महीने की तीसरी सोमवारी पर पिपरवार के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. बचरा, बचरा बस्ती, होसिर, राय, पुरानी राय, राय कोलियरी, चिरैयाटांड़, बिलारी, कारो, बहेरा, बेंती, हफुआ आदि गांवों के शिव मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर उनका पूजन किया. इस अवसर पर बचरा चार नंबर स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालु के बीच खीर प्रसाद का वितरण किया गया. महिलाओं द्वारा भजन गायन प्रस्तुत किया गया. इधर, कारो में महिलाओं ने एक किमी दूर गरही नदी से जल ला कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया. दूरस्थ गांव बुंडू में भी ग्रामीणों ने 10 किमी दूर कोती झरना से जल भर कर बाबा नर्मदेश्वर का जलाभिषेक किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra rana

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >