ओके :::::::::::: बाइक सवार चार अपराधियों ने दो लोगों को मारी गोली, घायल

इरबा गांव निवासी जावेद अंसारी (48) व आजाद अंसारी (30) को पिस्टल से गोली मारकर घायल कर दिया.

ओरमांझी़

थाना क्षेत्र स्थित मरंगटांड़ सपाही नदी के समीप दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अज्ञात अपराधियों ने शुक्रवार को शाम चार बजे इरबा गांव निवासी जावेद अंसारी (48) व आजाद अंसारी (30) को पिस्टल से गोली मारकर घायल कर दिया. जावेद के दाहिने घुटना में एक गोली लगी है, जबकि आजाद को दो गोली हाथ में और एक गोली पेट में लगी है. स्थानीय लोगों ने घायलों को क्योरेस्टा ग्लोबल अस्पताल इरबा पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने जावेद अंसारी के पैर में लगी एक गोली व आजाद के हाथ में लगे एक गोली को निकाल कर उन्हें मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया. ओरमांझी पुलिस अज्ञात अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है. जानकारी के अनुसार जावेद व आजाद दोनों जमीन कारोबारी हैं. थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि जमीन कारोबार का मामला है. जांच-पड़ताल चल रही है. जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >