महिला से चेन, बैग व अंगूठी की छिनतई कर अपराधी फरार

जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित चांदनी चौक के पास एक महिला से अपराधी नकदी समेत जेवरात व मोबाइल की ठगी कर फरार हो गये. इस संबंध में महिला अपराजिता चौधरी ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

हटिया. जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित चांदनी चौक के पास एक महिला से अपराधी नकदी समेत जेवरात व मोबाइल की ठगी कर फरार हो गये. इस संबंध में महिला अपराजिता चौधरी ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी के अनुसार महिला डाक घर में सुकन्या योजना की राशि जमा कर घर जा रही थी. इसी दौरान चांदनी चौक के पास दो लोगों ने उससे किसी का पता पूछा. इसी बीच चेहरे पर पानी का छींटा मार दिया, जिससे वह बेहोश होने लगी. इसी दौरान दूसरे व्यक्ति ने महिला को धक्का मारा और हाथ से बैग ले लिया. इसके बाद गले से चेन, अंगूठी व मोबाइल लेकर फरार हो गये. इधर, घटना की सूचना मिलने पर हटिया डीएसपी पीके मिश्रा और थाना प्रभारी हरदेव प्रसाद घटनास्थल पर गये और मामले की छानबीन की. महिला लोअर हटिया में किराये के मकान में रहती है. उसका पति डॉ अमरनाथ चौधरी कर्रा में पोस्टेड है.

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >