CP Radhakrishnan|हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी में राजभवन की भूमिका पर बोले राज्यपाल- आरोप लगाने वाले जानते हैं कि आरोप गलत हैं

CP Radhakrishnan News Today|झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी में उनकी कोई भूमिका नहीं है.

CP Radhakrishnan News Today|झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने एक बार फिर हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी में राजभवन की भूमिका पर सफाई दी है. रविवार (18 फरवरी) को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि वह पहले ही कह चुके हैं कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी में मेरी कोई भूमिका नहीं है.

आरोप लगाने वाले जानते हैं कि सारे आरोप झूठे हैं : राज्यपाल

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी में राजभवन की भूमिका के आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि मैंने पहले ही इन सारी बातों का खंडन किया है. उन्होंने कहा कि मुझ पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं. जो लोग मुझ पर यह आरोप लगा रहे हैं, उन्हें भी मालूम है कि वह झूठ बोल रहे हैं.

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने दिया साक्षात्कार

झारखंड के राज्यपाल ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए साक्षात्कार में ये बातें कहीं. राज्यपाल पहले भी इन आरोपों पर सफाई दे चुके हैं. बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और उसके सहयोगी दल कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ-साथ केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ बने गठबंधन I.N.D.I.A. के सदस्य दल भी राज्यपाल की भूमिका पर सवाल उठाते रहे हैं.

Also Read : VIDEO: झामुमो ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन पर लगाए गंभीर आरोप, दी ये सलाह

विधानसभा में राजभवन की भूमिका पर हेमंत सोरेन ने उठाए थे सवाल

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद चंपाई सोरेन सरकार के विश्वास मत में शामिल होने के लिए झारखंड विधानसभा में आए हेमंत सोरेन ने जब भाषण दिया, तो उन्होंने भी राजभवन की भूमिका पर सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा था कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई और उनकी (हेमंत सोरेन की) गिरफ्तारी में राजभवन की भूमिका कहीं न कहीं संदेह के घेरे में है. इसके बाद राज्यपाल ने स्पष्ट किया था कि कानून ने अपना काम किया है. हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी में उनकी या राजभवन की कोई भूमिका नहीं है.

सुप्रियो भट्टाचार्य ने राज्यपाल से पूछा था ये सवाल

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने जब मीडिया में यह बयान दिया, तो झारखंड की सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उन पर हमला बोला था. सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा था कि अगर राज्यपाल की कोई भूमिका नहीं थी, तो वे सफाई क्यों दे रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >