जल संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक करेगा नगर निगम

उप प्रशासक अनवर हुसैन ने विभिन्न एनजीओ व सिटी मैनेजरों के साथ बैठक की.

रांची. वर्षा जल के संरक्षण को लेकर आम लोगों को जागरूक करने के लिए रांची नगर निगम एनजीओ की मदद लेगा. इसको लेकर शनिवार को उप प्रशासक अनवर हुसैन ने विभिन्न एनजीओ व सिटी मैनेजरों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने कहा कि दिनोंदिन पानी की किल्लत हो रही है. ऐसे में हमलोगों को अभी से ही जागरूक हो जाने की जरूरत है. क्योंकि, जब तक पानी बचाने के लिए शहर का हर एक नागरिक आगे नहीं आयेगा, तब तक भूजल स्तर में सुधार नहीं होगा. उन्होंने कहा कि आनेवाले दिनों में एनजीओ के साथ मिलकर निगम जल संरक्षण व शहर को क्लीन व ग्रीन बनाने की दिशा में कार्य करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >